महर्षि वाल्मीकि जी केवल आदि कवि नहीं, समाज सुधारक और मर्यादा पुरुषोत्तम राम के मार्गदर्शक थे : नितिन नबीन


नई दिल्ली, 26 अक्टूबर, 2026। भगवान वाल्मीकि प्रकटोत्सव के अवसर पर चाणक्यपुरी स्थित भगवान वाल्मीकि मंदिर, नेहरू पार्क में सत्संग, हवन एवं भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन सम्मिलित हुए। इस दौरान उन्होंने संत-महात्माओं का आशीर्वाद प्राप्त किया एवं श्रद्धालुओं को संबोधित किया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में देशभर से पधारे संत-महात्माओं, धर्माचार्यों, राष्ट्रीय महामंडलेश्वर स्वामी विवेक नाथ जी महाराज सहित अनेक संत-महात्मा एवं धर्माचार्य, देवी दीपिका चंदेल, रूपेश मेहरा, महंत शिवम नाथ और महंत राजू नाथ चंदेल सहित हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

इस दौरान महर्षि वाल्मीकि जी के जीवन-दर्शन, उनके आध्यात्मिक योगदान और 'रामायण' के माध्यम से समाज को दिए गए नैतिक, सामाजिक एवं मानवीय मूल्यों का स्मरण किया गया। संतों ने अपने प्रवचनों में सामाजिक समरसता, भाईचारे, सेवा, सद्भाव और मानवता का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंतर्गत वैदिक हवन, भजन-कीर्तन, सत्संग एवं श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण किया गया।

नितिन नबीन ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि जी केवल आदि कवि नहीं, वे समाज सुधारक और मर्यादा पुरुषोत्तम राम के मार्गदर्शक थे। उन्होंने 'यथा राजा तथा प्रजा' के सिद्धांत से हमें राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा दी। महर्षि वाल्मीकि के विचारों से समाज में सद्भाव, समानता और सकारात्मकता का भाव जागृत हो। उनके आदर्शों पर चलकर ही हमारा देश प्रगति के नए शिखर छुएगा। वाल्मीकि समाज सहित सभी अनुयायियों को प्रकटोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं।

भगवान वाल्मीकि जी की शिक्षाएं हमें सत्य, न्याय, समानता और मानवता के मार्ग पर चलने की देती हैं प्रेरणा : हर्ष मल्होत्रा

हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि भगवान वाल्मीकि जी की शिक्षाएं हमें सत्य, न्याय, समानता और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं। उनका संदेश आज भी सामाजिक एकता और समरसता की नींव को मजबूत करता है। प्रदेश भाजपा उनके आदर्शों को आत्मसात कर समाज सेवा के लिए संकल्पित है।

इस अवसर पर प्रदेश भाजपा की सह-प्रभारी दर्शना जरदोश, मंत्री रविन्द्र इंद्रराज, आशीष अग्रवाल, कौशल मिश्रा, विष्णु मित्तल, मोहन लाल गिहारा, वीरेन्द्र बब्बर, शुभेंदु शेखर अवस्थी सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

Disclaimer: This news is written on the basis of information received from different authentic sources.

Popular Tags

Related Post