हर्ष विहार में अवैध निर्माण के चलते लेंटर और छज्जा गिरने से दो लोगों की मौत बेहद दुखद : अंकुश नारंग


नई दिल्ली, 26 अक्टूबर, 2026। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं दिल्ली नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग ने हर्ष विहार में अवैध निर्माण के चलते लेंटर और छज्जा गिरने से दो लोगों की मौत बेहद दुखद जताया है। साथ ही उन्होंने कहा कि यह घटना भाजपा शासित एमसीडी की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

घटना भाजपा शासित एमसीडी की कार्यप्रणाली पर खड़े कर रही गंभीर सवाल

एमसीडी में नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग ने कहा कि आखिर दिल्ली में कब तक भाजपा शासन में अवैध निर्माण और प्रशासनिक लापरवाही की कीमत आम जनता अपनी जान देकर चुकाती रहेगी? उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार और भाजपा शासित एमसीडी जवाब दें कि इन दो मौतों की जिम्मेदारी कौन लेगा?

अंकुश नारंग ने कहा कि आम आदमी पार्टी की मांग है कि मामले की निष्पक्ष जांच हो। दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए और अवैध निर्माण को संरक्षण देने वालों की जवाबदेही तय हो।

 

Disclaimer: This news is written on the basis of information received from different authentic sources.

Popular Tags

Related Post