भगवान महर्षि वाल्मीकि की दिव्य शिक्षाएं और उनके आदर्श आज भी प्रासंगिक : संजय उटवाल


नई दिल्ली, 26 अक्टूबर, 2026। राजधानी के प्रमुख समाजसेवी संजय उटवाल ने समाज को प्रेरणा देते हुए कहा कि हम सभी को भगवान महर्षि वाल्मीकि जी द्वारा दिखाए गए सत्य और मानवता के मार्ग पर चलना चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि जीवन में हमेशा सत्य का ही साथ देना चाहिए, क्योंकि अंतत: विजय सत्य की ही होती है।

एक कार्यक्रम के दौरान संजय उटवाल ने कहा कि भगवान महर्षि वाल्मीकि की दिव्य शिक्षाएं और उनके आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं और पूरे समाज को सही दिशा दिखाने का कार्य करते हैं। सत्य की राह पर चलना कठिन हो सकता है, लेकिन अंतिम जीत हमेशा सत्य की ही होती है। हम सभी को न केवल खुद सत्य के मार्ग पर अग्रसर होना चाहिए, बल्कि दूसरों को भी इस मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करना चाहिए। उन्होंने सभी से महर्षि वाल्मीकि जी के विचारों को अपने व्यावहारिक जीवन में अपनाने और समाज में प्रेम, भाईचारे व सद्भाव का संदेश फैलाने की अपील की।

 

Disclaimer: This news is written on the basis of information received from different authentic sources.

Popular Tags

Related Post