इमारतें ढहने से हो रहे बड़े हादसे, सरकार सहित अधिकारी सोए हुए : देवेन्द्र यादव


नई दिल्ली, 26 अक्टूबर, 2026। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने कहा कि हर्ष विहार के मिलन गार्डन में इमारत गिरने से दो लोगों की मृत्यु पर संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि भाजपा का शासन दिल्ली सरकार और दिल्ली नगर निगम दोनों में नाकारा साबित हो चुका है। उन्होंने दावा किया कि दिल्ली में भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार का कैसा शासन है कि 2026 में अब तक सात इमारतें ढहने के बड़े हादसे हो चुके हैं और सरकार सहित अधिकारी पूरी तरह सोए हुए हैं। इन बड़े हादसों में लगभग दो दर्जन लोगों की मौत हो चुकी है और बहुत से घायल हुए है। दोषियों के खिलाफ सरकार की तरफ से कोई कार्यवाही सार्वजनिक नहीं हुई है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने कहा कि हर्ष विहार में एक मंजिला पुरानी इमारत ढहने से पिता-पुत्र की मौत के बाद परिवार सदमे में है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में लगातार हादसे हो रहे हैं और निगम अवैध निर्माण और जर्जर घोषित इमारतों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाकर उगाही करने के नाम पर सैकड़ों अवैध ढांचों को सील और ध्वस्त करने की कार्यवाही कर रही है। गरीब, जरूरतमंद लोग जिनके मकान जर्जर हैं और उनके पास उसे बनाने के लिए लिए पैसे नहीं है, उनकी सुरक्षा और जान बचाने में दिल्ली सरकार और दिल्ली नगर निगम कोई प्राथमिकता नहीं दिखा रहा है।

देवेन्द्र यादव ने कहा कि यह अत्यंत चिंताजनक है कि भाजपा के शासन में 2026 में मई में सैदुलाजाब साकेत में पांच मंजिला इमारत ढहने से छह लोगों की मौत हुई। जुलाई में रोहिणी में बिल्डिंग ढहने से तीन मजदूरों की मौत हुई और सत्य निकेतन हादसे में सात लोगों की मौत हो चुकी है। मुकुंदपुर में जून में अवैध फैक्टरी ढहने से 11 मजदूर घायल हुए। करावल नगर में चार मंजिला इमारत गिरी। जुलाई में रोहिणी सेक्टर 16 में निर्माणाधीन चार मंजिला इमारत ढहने से तीन मजदूरों की मौत। सितम्बर में सत्य निकेतन में पांच मंजिला इमारत ढहने से छात्रों की मौत, सात अक्टूबर को न्यू सीमापुरी में बहुमंजिला इमारत गिरने से तीन लोगों की मौत ने साबित कर दिया है कि भाजपा दिल्ली में सरकार नहीं मौत का खेल खेल रही है।

 

Disclaimer: This news is written on the basis of information received from different authentic sources.

Popular Tags

Related Post