नॉर्दर्न रेलवे एकेडमी नई दिल्ली ने जयपुर रेलवे क्रिकेट एकेडमी को छह विकेट से हराया


नई दिल्ली, 15 अक्टूबर, 2026। जयपुर के गणपति नगर रेलवे क्रिकेट ग्राउंड के मैदान में खेली जा रही आमंत्रण सीरीज के पहले मुकाबले में नॉर्दर्न रेलवे एकेडमी नई दिल्ली ने जयपुर रेलवे क्रिकेट एकेडमी को छह विकेट से हराकर जीत का परचम लहराया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जयपुर क्रिकेट एकेडमी 37.5 ओवर्स मे 106 रन पर ढेर हो गई। इसमें हर्षित सैनी ने 63, देवेन ने 17 तथा कार्तिक ने 10 रनों का योगदान दिया। गेंदबाजी में नॉर्दर्न रेलवे की तरफ से यश शर्मा ने 16 रन देकर 3, राज ने 7 रन देकर 2, विवेक ने 8 रन देकर 2 व साकिब आलम ने 19 रन देकर 1, निखिल ने 4 रन देकर 1 विकेट प्राप्त किया।

जवाब मे लक्ष्य का पीछा करने उतरी नॉर्दन रेलवे की टीम ने अभिनव सिंह नॉट आउट 63 रन, मेनका झा 19 व पुनीत जायसवाल 12 रन की पारियों की बदौलत 21.4 ओवर्स मे चार विकेट खोकर 107 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। जयपुर की तरफ से गेंदबाजी में शिवम कुमार ने 11 रन देकर 2, पारिन द्विवेदी ने 16 रन देकर 1 तथा छतरपाल ने 12 रन देकर 1 विकेट झटका। जयपुर डिविजन के स्पोर्ट्स इंस्पेक्टर शब्बीर हुसैन तथा नॉर्दर्न रेलवे क्रिकेट अकादमी के कोच नीरज शर्मा ने दोनों टीमों के युवा खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धात्मक अनुभव प्रतिभा प्रदर्शन तथा खेल भावना का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

 

Disclaimer: This news is written on the basis of information received from different authentic sources.

Popular Tags

Related Post