सीएम रेखा गुप्ता का ‘भगवान राम को मारने’ का बयान हिन्दूओं के खिलाफ, मुख्यमंत्री देश की जनता से माफी मागें - सौरभ भारद्वाज


नई दिल्ली, 14 अक्टूबर। आम आदमी पार्टी ने रामलीला मंच से सीएम रेखा गुप्ता के भगवान राम को मारने के आए बयान पर भाजपा पर तीखा हमला बोला है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा कि सीएम रेखा गुप्ता ने ‘हर राम को मारने’ का बयान देकर हिन्दूओं की आस्था को आहत किया है। मुख्यमंत्री को तत्काल अपनी गलती मानते हुए सार्वजनिक रूप से देश के हिंदुओं से माफी मांगनी चाहिए। सीएम रेखा ने अपने मन की बात सार्वजनिक कर दी है। हर राक्षस राम को मारने और रावण को बचाने को कहता है, जबकि हर हिन्दुस्तानी रावण को मारने की बात करता है। उन्होंने भाजपा को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि भाजपा सरकार के सारे काम राक्षसों वाले हैं। एक राक्षस ही लोगों के घर उजाड़ता है, युवाओं से नौकरियां छीनता है, अपने हक की आवाज उठाने पर लड़के-लड़कियों को मारने का काम करता है। 

“आप” के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा कि जब से दिल्ली में भाजपा की सरकार बनी है, उनके सारे काम राक्षसों वाले हैं। जिस तरह राक्षस लोगों के घर उजाड़ते थे, उसी तरह इस सरकार ने आते ही कॉलोनियों, जेजे क्लस्टर, कच्ची कॉलोनियों और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने तो अपनी विधानसभाओं के अंदर लोगों के मकान उजाड़ने शुरू कर दिए। इसके अलावा, इस सरकार ने लोगों की नौकरियां उजाड़ी हैं और मोहल्ला क्लीनिक व अस्पतालों में काम करने वाले डाटा एंट्री ऑपरेटर सहित हजारों लोगों को नौकरी से निकाल दिया है।

सौरभ भारद्वाज ने आगे कहा कि पुलिस ने 16 से 18 साल के बच्चों और लड़कियों को बर्बरता से मारा और यह सरकार लड़कियों के कपड़े फाड़ने वाले राक्षसों के साथ खड़ी है। जंतर-मंतर पर बेटियों के कपड़े फाड़े जाने पर रेखा गुप्ता ने कुछ नहीं कहा और वह चुप हैं, क्योंकि वह राक्षस प्रवृत्ति की महिला हैं। हर राक्षस कहता है कि राम को मारो और रावण को बचाओ, जबकि हर हिंदुस्तानी रावण को मारने की बात कहता है। साक्षात जुबान पर सच आते हुए, मंगलवार को रामलीला के मंच पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि जब तक हर एक राम मारा ना जाए, समाज पूरी तरीके से साफ सुथरा ना हो जाए। मंच पर बड़े-बड़े कुर्ते-पजामे पहनकर खड़े किसी भी व्यक्ति ने उन्हें यह कहने से नहीं टोका।

सौरभ भारद्वाज ने याद दिलाया कि यह वही भाजपा है, जिसे जब अयोध्या में लोगों ने हरा दिया और किसी तरह ओडिशा से सीट मिल गई, तो इन्होंने जय श्री राम की जगह जय जगन्नाथ कहना शुरू कर दिया। यह पार्टी चंदा और चढ़ावा चोरी करने वालों को आज तक बचा रही है और बड़े-बड़े मगरमच्छों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई, क्योंकि ये लोग राम को मारने की बात कर रहे हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का यह बयान बहुत शर्म की बात है, सीधे तौर पर ईशनिंदा है और हिंदू धर्म के खिलाफ एक बहुत बड़ा बयान है। मुख्यमंत्री को अपने इस बयान के लिए तमाम हिंदुओं से माफी मांगनी चाहिए।

 

Disclaimer: This news is written on the basis of information received from different authentic sources.

Popular Tags

Related Post