राहुल गांधी देश एवं युवाओं को कर रहे गुमराह : हर्ष मल्होत्रा


नई दिल्ली, 14 अक्टूबर। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि सीजेपी के नेता सौरभ दास एवं आशुतोष रांका गुमराह युवा हैं। देश में युवाओं को विदेशी पैसे के सहारे गुमराह करने में लगे हैं। 

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि दास एवं रांका ने अभिजीत दीपके के साथ अभी चार दिन पहले मजिस्ट्रेट न्यायालय में बॉन्ड भरा था। इसमें कहा था कि हम एक साल तक कोई गैर कानूनी कृत्य नहीं करेंगे। इसके बावजूद कल जैसे ही दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल सूची से हटाया तो सौरभ दास एवं आशुतोष रांका एक अन्य साथी अजिंके शिंदे को भी साथ लेकर जंतर-मंतर पहुंच गए। दिल्ली पुलिस ने कल उन तीनों को मजिस्ट्रेट न्यायालय में पेश किया। जहां से मजिस्ट्रेट ने पिछले बॉन्ड की शर्त तोड़ने के लिए दास एवं रांका को जेल भेज दिया और शिंदे को बॉन्ड भरने पर रिहा कर दिया।

हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि सब पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की राजनीति से प्रेरित घटिया राजनीति बेहद शर्मनाक है। राहुल गांधी का अराजक युवाओं के कानून तोड़ने को तिरंगे की लड़ाई बताना शर्मनाक हरकत है। यह देश उन्हें कभी माफ नहीं करेगा। सीजेपी नेताओं की ही तरह राहुल गांधी देश एवं युवाओं को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज पूरा देश राहुल गांधी, सीजेपी एवं आम आदमी पार्टी नेताओं के अलोकतांत्रिक अराजक व्यवहार देश के हर न्यायप्रिय नागरिक को शर्मसार कर रहा है।

 

Disclaimer: This news is written on the basis of information received from different authentic sources.

Popular Tags

Related Post