मेयर ने दिए अलीपुर मिनी स्टेडियम में खिलाड़ियों के लिए सुविधाओं का विस्तार करने के निर्देश


नई दिल्ली, 18 नवम्बर, 2020। मेयर प्रवेश वाही ने आज बाहरी उत्तर क्षेत्र के अलीपुर एवं नरेला वार्ड का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था एवं खेलों की बुनियादी सुविधा का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि अलीपुर स्थित मिनी स्टेडियम को खेलो इंडिया मुहिम के अंतर्गत एक कार्य योजना तैयार कर दुरुस्त किया जाएगा, ताकि खेल के क्षेत्र से नई प्रतिभाओं को अवसर मिल सके। निरीक्षण में विधायक राज करण खत्री, निगम में मनोनीत सदस्य विनोद सहरावत, पार्षद योगेश राणा, मनोनीत सदस्य लक्ष्मण आर्य, बाहरी उत्तर क्षेत्र के उपायुक्त राघवेंद्र मीणा सहित निगम के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।

प्रवेश वाही ने अलीपुर वार्ड की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया और कहा कि स्वच्छता के प्रति हम गंभीर हैं और हमारी कोशिश प्रतिदिन कुछ अतिरिक्त करने की रहती है। अलीपुर वार्ड के टिकरी खुर्द में स्थित स्वर्ण जयंती विहार में जल निकासी व्यवस्था का निरीक्षण किया और नाले की अच्छी तरह सफाई करने के आदेश दिए। नरेला वार्ड के गौतम कॉलोनी का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। गौतम कॉलोनी में रेलवे लाइन के निकट जलभराव को देखते हुए नाले की डिसिल्टिंग करने के आदेश दिए।

 

Disclaimer: This news is written on the basis of information received from different authentic sources.

Popular Tags

Related Post