"आप" व केजरीवाल नहीं करते किसी भी न्यायिक व्यवस्था, संवैधानिक संस्था का सम्मान : हर्ष मल्होत्रा


नई दिल्ली, 17 नवम्बर, 2026। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि आज दिल्ली हाईकोर्ट ने एक अवमानना याचिका की सुनवाई के दौरान जो टिप्पणी की है, वह बेहद गंभीर और चिंताजनक है। न्यायालय ने स्पष्ट कहा है कि उनके आदेश के बाद भी संबंधित पक्ष जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आदि शामिल हैं, द्वारा जवाब दाखिल न करना न्यायालय की अवमानना की श्रेणी में आता है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि भाजपा लगातार कहती रही है कि आम आदमी पार्टी एवं अरविंद केजरीवाल अराजक हैं एवं किसी भी न्यायिक व्यवस्था अथवा संवैधानिक संस्था का सम्मान नहीं करते हैं। न्यायालय की आज की टिप्पणी ने भाजपा के इस कथन की सत्यता को स्थापित कर दिया है।

हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि दिल्ली की जनता न्यायपालिका का सम्मान करती है और संविधान के राज में किसी को भी न्यायालय के आदेश को हल्के में लेने की छूट नहीं दी जा सकती। यदि सरकार के अलावा कोई अधिकारी, राजनीतिक दल या नेता न्यायालय के निर्देशों का पालन समय पर नहीं करेगा तो जनता का न्यायिक व्यवस्था पर से भरोसा उठ जाएगा।

हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि भाजपा की हमेशा से यह नीति रही है कि न्यायपालिका का सम्मान सर्वोपरि है। हम मानते हैं कि न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन होना चाहिए। आज की टिप्पणी इस बात का संकेत है कि जवाबदेही तय करनी होगी। दिल्ली की जनता के हित और कानून के सम्मान के लिए पारदर्शिता और समयबद्धता जरूरी है।

 

Disclaimer: This news is written on the basis of information received from different authentic sources.

Popular Tags

Related Post