राजधानी में नई, पुरानी व निर्माणाधीन इमारतें ढहने का सिलसिला बदस्तूर जारी : देवेन्द्र यादव


नई दिल्ली, 17 नवम्बर, 2026। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने कहा कि दिल्ली में भाजपा का शासन विकास नहीं, विनाश का प्रतीक बन चुका है। जब से दिल्ली में भाजपा सत्ता में बैठी है नई, पुरानी, निर्माणाधीन इमारत के ढहने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शाहदरा जोन में विवेक विहार के ज्वाला नगर में तीन मंजिला इमारत गिरने के कारण मलबे में छह लोग दब गए, जिनमें दो की मौत और चार घायल हो गए। पांच से 17 नवम्बर तक चावड़ी बाजार, पहाड़गंज और विवेक विहार में इमारतें ढहने के हादसों में मृतकों और घायलों की रेखा गुप्ता की दिल्ली सरकार को कोई चिंता नहीं है।

देवेन्द्र यादव ने घायलों और मरने वाली तीन वर्षीय मासूम बच्ची और 35 वर्षीय व्यक्ति की मौत पर संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि भाजपा का राज दिल्ली वालों को रास नहीं आ रहा है। आए दिन इमारत ढहने, आग लगने जैसी त्रासदी रेखा गुप्ता सरकार के शासन में दिल्ली झेल रही है। उन्होंने कहा कि हर हादसे के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को जांच के आदेश, अधिकारियों पर कार्यवाही, सस्पेंड करना जैसी औपचारिकताओं को पूरा करके घायलों और मरने वाले आश्रितों पर क्या बीत रही है, उस पर भी संज्ञान लेना चाहिए। प्रदेश कांग्रेस मांग करती है कि मृतकों के आश्रितों और घायलों को समय पर उचित मुआवजा मिलना चाहिए।

देवेन्द्र यादव ने कहा कि एक अप्रैल से 30 सितम्बर तक अगर दिल्ली में छोटी-बड़ी इमारतें गिरने की घटनाओं की बात करें तो दिल्ली फायर सर्विस के अनुसार 321 घटनाएं हुई हैं, जिसका औसत प्रतिमाह 53 इमारतें ढहने का है। उन्होंने दावा किया कि कम से कम 10 बड़े हादसों में 45 से अधिक लोगों की मौत हुई और सैंकड़ों घायल हुए।

देवेन्द्र यादव ने कहा कि जब फरवरी 2026 में पुरानी इमारतों के सर्वेक्षण का काम दिल्ली नगर निगम ने शुरू किया था। तब हर दिन दिल्ली में गिरती इमारतें दिल्ली कैबिनेट को दिखाई क्यों नहीं दे रही।

 

Disclaimer: This news is written on the basis of information received from different authentic sources.

Popular Tags

Related Post