रसोई ही नहीं, पूरे घर को प्रभावित कर रही बढ़ती महंगाई : देवेन्द्र यादव


नई दिल्ली, 18 नवम्बर, 2026। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने बढ़ती महंगाई पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि पिछले 12 महीनों में घरेलू जरूरी वस्तुओं की कीमतों में भारी वृद्धि के कारण रसोई का मासिक खर्च 20 प्रतिशत से अधिक बढ़ गया है, 10 में से छह परिवार अधिक प्रभावित हैं। रसोई के बजट पर लगातार बढ़ रहे दबाव और आवश्यक वस्तुओं के बेलगाम दामों ने आम भारतीय की कमर तोड़ दी है।

देवेन्द्र यादव ने दावा किया कि लोकल सर्कल्स सर्वे में सामने आया है कि लोगों को अपने गैर जरूरी खर्च में 74 प्रतिशत की कटौती कर रहे हैं। जरूरी सामान की मात्रा 50 प्रतिशत तक घटा रहे हैं, जिसका सीधा प्रभाव उनकी जीवनशैली पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार घरेलू और रोजमर्रा की वस्तुओं की बढ़ती कीमतों को रोकने में नाकाम साबित रही है। केन्द्र सरकार ने कृषि और अन्य उत्पादों का पूरा वर्चस्व पूंजीपति घरानों को सौंप दिया है।

देवेन्द्र यादव ने दावा किया कि दो साल में रिटेल महंगाई 6.09 प्रतिशत के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गई, जिसने आरबीआई के छह प्रतिशत के ऊपरी दायरे को तोड़ दिया। खाने-पीने की चीजों की खाद्य महंगाई बढ़कर 8.94 प्रतिशत हो गई है, जो चिंताजनक आंकड़ा है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के राज में महंगाई डायन नहीं रह गई, बल्कि बिन बुलाई मेहमान बन गई है, जो घर का बजट बिगाड़ रही है। देश भाजपा के अमृत काल में महंगाई का दंश झेल रहा है। महंगाई रसोई ही नहीं पूरे घर को प्रभावित कर रही है।

 

Disclaimer: This news is written on the basis of information received from different authentic sources.

Popular Tags

Related Post