नई दिल्ली, 18 नवंबर। मुंडका औद्योगिक क्षेत्र में बुधवार सुबह मेट्रो पिलर नंबर 578 के पास स्थित एक गोदाम में आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगने की सूचना सुबह करीब 5:12 बजे दमकल विभाग को मिली।
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। शुरुआत में एक क्यूआरवी, तीन वाटर टेंडर और दो वाटर बाउजर सहित छह गाड़ियां भेजी गईं। इसके बाद आग की गंभीरता को देखते हुए दमकल की कुल नौ गाड़ियां मौके पर तैनात की गईं। इनमें चार वाटर टेंडर, तीन वाटर बाउजर, एक क्यूआरवी और एक एमपी शामिल हैं।
दमकल विभाग के एसटीओ बत्ती लाल और एडीओ अमन कुमार के नेतृत्व में आग बुझाने का अभियान चलाया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों और नुकसान का विवरण सामने नहीं आया है।
