पदयात्रा लोकतंत्र बचाने व अराजकता हटाने के लिए' : हर्ष मल्होत्रा


नई दिल्ली, 27 अक्टूबर, 2026। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी द्वारा भाजपा की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा' के विरोध पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने कभी छात्रों के नाम पर, कभी चुनाव आयुक्त को हटाने के नाम पर हफ्तों तक दिल्ली की सड़कों को जाम कर, दिल्ली के व्यापार और आम जनता को बंधक बना रखा। आज वे सिर्फ दो घंटे की सांकेतिक पदयात्रा का विरोध कर रहे हैं, यह विरोध नहीं, पाखंड है।

हर्ष मल्होत्रा ने तर्क देते हुए कहा कि विपक्ष और भाजपा के आंदोलन में जमीन-आसमान का अंतर है। उनकी पहचान देश विरोधी नारे, हिंसा, पथराव और सरकारी संपत्ति को नुकसान। हमारी पहचान संविधान के दायरे में, शांतिपूर्ण, अनुशासित पदयात्रा। हम पत्थर नहीं, लोकतंत्र के सम्मान में फूल बरसाएंगे। उनका उद्देश्य अराजकता फैलाकर दिल्ली को बंधक बनाना। हमारा उद्देश्य अराजकता हटाकर लोकतंत्र को बचाना और जनता की आवाज को बुलंद करना। उनका नुकसान घंटों जाम, व्यापार बंद, आम आदमी परेशान। हमारी जिम्मेदारी युवा मोर्चा और व्यापार प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता यह सुनिश्चित करेंगे कि चांदनी चौक का व्यापार नियमित चले। हमारा कार्यक्रम सांकेतिक है और दो घंटे में शांतिपूर्वक संपन्न होगा। हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि लोकतंत्र में असहमति का अधिकार सबको है, लेकिन अराजकता का नहीं। भाजपा हमेशा संवाद, शांति और लोकतांत्रिक मर्यादा के साथ खड़ी है।

 

Disclaimer: This news is written on the basis of information received from different authentic sources.

Popular Tags

Related Post