करवाचौथ उत्सव में महिलाओं के उत्साह और पारंपरिक संस्कृति की दिखी सुंदर झलक : सत्या शर्मा


नई दिल्ली, 27 अक्टूबर, 2026। स्टैंडिंग कमेटी चेयरमैन सत्या शर्मा मंगलवार को निगम मुख्यालय, सिविक सेंटर में महिला कल्याण एवं बाल विकास कमेटी चेयरमैन तथा निगम पार्षद रेखा रानी द्वारा आयोजित करवाचौथ उत्सव एवं मेहंदी कार्यक्रम में शामिल हुईं। इस अवसर पर निगम की महिला कर्मचारियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। सत्या शर्मा ने सभी महिलाओं के साथ पर्व की खुशियां साझा कीं और उन्हें करवाचौथ की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में कपड़ों, मेहंदी, चूड़ियों और बैग सहित विभिन्न प्रकार के सामान के स्टॉल लगाए गए। निगम की महिला कर्मचारियों सहित अन्य महिलाओं ने मेहंदी लगवाने और खरीदारी का आनंद लिया। पूरे कार्यक्रम में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला। सत्या शर्मा ने कहा कि करवाचौथ जैसे पर्व हमारी समृद्ध भारतीय परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत का अभिन्न हिस्सा हैं। ऐसे आयोजन महिलाओं को एक साथ आने, आपसी मेलजोल बढ़ाने और त्योहारों की खुशियां साझा करने का अवसर प्रदान करते हैं। कार्यक्रम में महिलाओं के उत्साह और पारंपरिक संस्कृति की सुंदर झलक देखने को मिली। उन्होंने सभी को करवाचौथ पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके सुख, समृद्धि और खुशहाल जीवन की कामना की

रेखा रानी ने कहा कि करवाचौथ महिलाओं के लिए आस्था, परंपरा और आपसी स्नेह से जुड़ा विशेष पर्व है। ऐसे कार्यक्रम महिलाओं को अपनी सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़ने और मिल-जुलकर त्योहार मनाने का अवसर देते हैं। इस तरह के आयोजनों से महिलाओं के बीच आपसी संवाद और सामुदायिक सहभागिता को भी बढ़ावा मिलता है।

 

Disclaimer: This news is written on the basis of information received from different authentic sources.

Popular Tags

Related Post