भाजपा का ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान वोट चोरी और सीनाजोरी का पुख्ता उदाहरण : देवेन्द्र यादव


नई दिल्ली, 27 अक्टूबर, 2026। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने भाजपा के 28 अक्टूबर को दिल्ली में लालकिला से टाउनहाॅल तक मार्च निकालने पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपा का ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान वोट चोरी और सीनाजोरी का पुख्ता उदाहरण है। जब देश की जनता भाजपा की वोट चोरी के विरोध में सड़कों पर उतरकर वोट चोरी को अंजाम देने वाले मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर एक नवम्बर को रामलीला मैदान में महागठबंधन की ’वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली को समर्थन दे रही है। भाजपा का देश की आवाज दबाने और जनता को भ्रमित करने की कोशिश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित के अंदर के डर को उजागर करती है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने कांग्रेस केन्द्रीय नेतृत्व के वरिष्ठ नेताओं के साथ एक नवम्बर को होने वाली महागठबंधन की ’वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली की तैयारियों का जायजा लेने के लिए आज रामलीला मैदान का दौरा किया।

देवेन्द्र यादव ने कहा कि एक तरफ व्यापारियों की हितेषी बनती है और दूसरी तरफ भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में राजनीतिक प्रदर्शन मार्च निकालकर सभी नियमों का सीधे तौर पर उल्लंघन कर रही है। उन्होंने दावा किया कि विपक्ष को अपनी आवाज उठाने के लिए पुलिस और प्रशासन किसी भी मार्च या कार्यक्रम को करने की इजाजत नहीं देता, लेकिन भाजपा को अत्यधिक व्यस्त क्षेत्र में लालकिला से टाउनहाॅल तक मार्च निकालने की इजाजत मिल जाती है। उन्होंने कहा कि भाजपा के मार्च से न केवल छोटे बड़े व्यापारियों को नुकसान होगा, बल्कि श्रमिकों की कमाई पर भी भारी असर पड़ेगा।

 

Disclaimer: This news is written on the basis of information received from different authentic sources.

Popular Tags

Related Post