कर्मठता, स्पष्टवादिता और जनसेवा के प्रतीक थे मदनलाल खुराना : हर्ष मल्होत्रा


नई दिल्ली, 27 अक्टूबर, 2026। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने मंगलवार को पूर्व राज्यपाल, मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष मदनलाल खुराना की पुण्य तिथि पर विधानसभाध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता, पार्टी की प्रदेश सह प्रभारी दर्शना जरदोश, सांसद योगेन्द्र चंदोलिया ने वरिष्ठ नेताओं एवं पदाधिकारियों के साथ श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर मदनलाल खुराना की पत्नी राज खुराना, पुत्र विधायक हरीश खुराना, पुत्रवधू वंदना विमल खुराना एवं नाती संयम छाबड़ा ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किए।

इस अवसर पर प्रो. जगदीश मुखी, ओपी बब्बर, वेदव्यास महाजन, आदेश गुप्ता, विष्णु मित्तल, सतीश गर्ग, प्रवीण शंकर कपूर, रंजीत कश्यप, सारिका जैन, कैलाश जैन, संतोष पाल, अमित गुप्ता आदि ने भी मदनलाल खुराना के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि मदनलाल खुराना कर्मठता, स्पष्टवादिता और जनसेवा के प्रतीक थे। मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने दिल्ली को नई दिशा दी। फ्लाईओवर, बिजली, पानी और जनकल्याणकारी योजनाओं से राजधानी को आधुनिक बनाया। संगठन में प्रदेश अध्यक्ष के रूप में उन्होंने भाजपा की जड़ों को मजबूत किया। उनका जीवन सादगी, राष्ट्रभक्ति और गरीबों के प्रति समर्पण का उदाहरण है। खुराना जी का 'दिल्ली को दिल्ली वालों का हक' वाला सपना हमें सदैव प्रेरित करता रहेगा।

दर्शना जरदोश ने कहा कि मदनलाल खुराना दिल्ली के विकास पुरुष और जनसेवा के पर्याय थे। मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने राजधानी को आधुनिक बनाया और भाजपा को संगठनात्मक मजबूती दी। उनकी सादगी, राष्ट्रभक्ति और गरीबों के प्रति समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणा है।

 

Disclaimer: This news is written on the basis of information received from different authentic sources.

Popular Tags

Related Post